दंतेवाड़ा, 16 जून । भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष जय भंसाली की अध्यक्षता मेंआज मंगलवार काे कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सदस्यता विस्तार तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष जय भंसाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित के संकल्पों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करे। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न विषयों पर सुझाव एवं विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर मंडल प्रभारी धरमलाल मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री मोहन ठाकुर एवं समापन उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव द्वारा किया गया ।
इस दाैरान जिला उपाध्यक्ष द्वय मुकेश शर्मा एवं कमला विनय नाग जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान। जिला महामंत्री मुन्ना मरकाम , युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी। जिला सह मीडिया प्रभारी राजेश बोरबन, नपा अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता , जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर विमला रावत एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Breaking News
- बलरामपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी पेंशन की समस्या, सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली राहत
- कलेक्टर ने विभागों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश, जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन
- बीजापुर कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे
- विकसित भारत युवा संसद सम्मेलन में डॉ. मांडविया ने कहा, युवा न केवल हमारा भविष्य बल्कि समाधान भी हैं
- कोरिया : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई, नई दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी का छापा
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग
- भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर
- अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम
भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर







