नई दिल्ली, 16 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह वैश्विक नेताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
एवियां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के एवियां पहुंच गए हैं और विश्व नेताओं के साथ विचार-विमर्श की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अधिक टिकाऊ और समृद्ध विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्ध है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जिनेवा पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात स्विस राष्ट्रपति पार्मेलिन से हुई। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में बताया कि जिनेवा हवाई अड्डे पर स्विस राष्ट्रपति पार्मेलिन से उनकी सार्थक चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि जी-7 शिखर सम्मेलन सोमवार से शुरू हुआ है और इसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ-साथ आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
Breaking News
- बलरामपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी पेंशन की समस्या, सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली राहत
- कलेक्टर ने विभागों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश, जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन
- बीजापुर कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे
- विकसित भारत युवा संसद सम्मेलन में डॉ. मांडविया ने कहा, युवा न केवल हमारा भविष्य बल्कि समाधान भी हैं
- कोरिया : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई, नई दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी का छापा
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग
- भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर
- अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम
प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे







