बलरामपुर, 16 जून । आज मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल और सुशासन के संकल्प का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से बसंतपुर निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी जाकिर हुसैन की लंबे समय से लंबित पेंशन संबंधी समस्या का समाधान हुआ और उनकी पेंशन राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।
बसंतपुर निवासी जाकिर हुसैन जल संसाधन विभाग में साइट चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। वे 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद लंबे समय तक उनके पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं हो पाया था। पेंशन राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान के लिए जाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की गई और पेंशन प्रकरण का शीघ्र निराकरण किया गया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उनकी लंबित पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया और राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई।
पेंशन राशि प्राप्त होने के बाद जाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सराहना करते हुए कहा कि वे लगभग एक वर्ष से अपनी पेंशन राशि का इंतजार कर रहे थे। कई प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद विभाग ने तत्परता दिखाई और उनकी समस्या का त्वरित निराकरण कर दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी मंच साबित हो रही है। इसकी मदद से लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं सतत निगरानी में जिले में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जाकिर हुसैन की पेंशन संबंधी शिकायत का समाधान कर उनकी लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया।
Breaking News
- बलरामपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी पेंशन की समस्या, सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली राहत
- कलेक्टर ने विभागों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश, जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन
- बीजापुर कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे
- विकसित भारत युवा संसद सम्मेलन में डॉ. मांडविया ने कहा, युवा न केवल हमारा भविष्य बल्कि समाधान भी हैं
- कोरिया : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई, नई दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी का छापा
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग
- भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर
- अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम
बलरामपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी पेंशन की समस्या, सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली राहत







