धमतरी, 18 जून । शहर में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर जगदीश रामू रोहरा ने गुरुवार को रामपुर स्थित डबरीपारा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जलभराव, नालियों की स्थिति तथा साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की नियमित सफाई कर जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। महापौर रोहरा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित धमतरी के निर्माण हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Breaking News
- अपने असली हिंदू नाम का राज खोलकर चर्चा में आईं जीनत अमान
- आशीर्वाद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव के साथ तीन नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण
- पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
- महापौर रामू रोहरा पहुंचे डबरीपारा, जलभराव और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- बरसात में क्या खाएं और क्या न खाएं
- महिला टी20 विश्व कप: स्मृति, शेफाली और चरानी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- अमेरिकी फेड नीति पर बाजार सतर्क, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग स्थिर
- जी7 समिट: पीएम मोदी ने ईयू नेताओं से की मुलाकात, एफटीए और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा
- मप्र के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
- कोरिया : ’किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए कृषि, राजस्व और खाद्य विभाग मिलकर करें पहल-कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव’
महापौर रामू रोहरा पहुंचे डबरीपारा, जलभराव और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा







