बीजापुर, 23 जून। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में आज मंगलवार काे शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। ग्राम पदमुर, भोगमगुड़ा और रेगड़गट्टा के विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इसमें संकुल चेरपाल, रेड्डी और पदेडा के नए छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और पालकगण सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लच्छू ताती, पदेडा सरपंच मुन्नी भोगाम और संकुल प्राचार्य शरद सोनवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर अभिनंदन कर नए विद्यार्थियों को पुस्तकें और गणवेश भी वितरित किए। अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
Breaking News
- डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान
- डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने पर जोर
- बीजापुर के अंदरूनी स्कूलाें में पुस्तकें व गणवेश का हुआ वितरित
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला जिवियल इंडस्ट्रीज का आईपीओ, एक जुलाई को लिस्टिंग संभव
- ASI ने राखीगढ़ी से प्राप्त मानव कंकाल अवशेषों को विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए AnSI को सौंपा
- कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
- भारत-ब्रिटेन FTA से किसानों, मछुआरों और MSME को होगा बड़ा फायदा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- वियतनाम पहुंचे दो भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती
- रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज
- त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट पहचान
बीजापुर के अंदरूनी स्कूलाें में पुस्तकें व गणवेश का हुआ वितरित







