नारायणपुर, 23 जून । छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया से सर्पदंश के शिकार एक ग्रामीण को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार, 23 जून को डायल-112 को सूचना मिली कि थाना एड़का क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में एक व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर गांव पहुंचकर सर्पदंश पीडि़त को सुरक्षित वाहन में बैठाया और बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो पहुंचाया।
चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया, समय पर पुलिस सहायता और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलने से पीडि़त की स्थिति सुरक्षित बनी रही और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका। नारायणपुर पुलिस ने कहा कि डायल-112 सेवा आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार तत्पर है। दुर्घटना, स्वास्थ्य आपातकाल, अपराध या अन्य संकट की स्थिति में यह सेवा लोगों तक तेजी से मदद पहुंचा रही है।
ग्रामीणों ने भी डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच डायल-112 सेवा का उपयोग करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Breaking News
- डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान
- डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने पर जोर
- बीजापुर के अंदरूनी स्कूलाें में पुस्तकें व गणवेश का हुआ वितरित
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला जिवियल इंडस्ट्रीज का आईपीओ, एक जुलाई को लिस्टिंग संभव
- ASI ने राखीगढ़ी से प्राप्त मानव कंकाल अवशेषों को विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए AnSI को सौंपा
- कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
- भारत-ब्रिटेन FTA से किसानों, मछुआरों और MSME को होगा बड़ा फायदा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- वियतनाम पहुंचे दो भारतीय युद्धपोत, नौसैनिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती
- रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज
- त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट पहचान
डायल-112 आपातकालीन सेवा ने सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की बचाई जान







