नई दिल्ली, 15 जुलाई । भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा समझौता, जिसे दोहरा योगदान समझौता (डीसीसी) कहा जाता है, भी लागू हो गया। इससे ब्रिटेन में भारतीय प्रोफेशनल्स की आवाजाही और कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ावा मिलेगा।
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर 24 जुलाई, 2025 को हस्ताक्षर किए गए थे। यह ऐतिहासिक समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस करार से भारत के करीब 99 फीसदी निर्यात को ब्रिटिश बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।
आर्थिक मामलों के जानकार इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौतों में से एक मान रहे है। वहीं, सरकार का दावा है कि इससे किसानों, श्रमिकों, एमएसएमई, निर्यातकों और सेवा क्षेत्र को जबरदस्त लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में लागू होने वाला यह छठा मुक्त व्यापार समझौता है। इससे पहले भारत मॉरीशस, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) और ओमान के साथ ऐसे समझौते लागू कर चुका है।
उल्लेखनीय है कि भारत-ब्रिटेन के बीच सीईटीए लागू होने से भारतीय उद्योगों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों, उद्योगों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप तथा युवा पेशेवरों को नए अवसर मिलेंगे। इस करार से भारत के करीब 99 फीसदी निर्यात को ब्रिटिश बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। इसके अलावा ब्रिटेन से आने वाले कई उत्पादों पर आयात शुल्क घटाया जाएगा। इससे कीमतों में कमी आएगी।
Breaking News
- केंद्रीय कौशल विकास मंत्री ने कहा कि देश वैश्विक श्रम बाजारों के लिए अपने कार्यबल को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- भारत-ब्रिटेन CETA: प्रमुख प्रावधान, लाभार्थी और क्षेत्रवार प्रभाव
- भारत टेक्स 2026 भारत के वस्त्र क्षेत्र की ताकत और विजन 2030 का प्रतिबिंब : प्रधानमंत्री मोदी
- कुकू ने खोले सफलता के द्वार, नए क्रिएटर्स को बड़ा मौका
- कब्ज से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है हरड़
- कोरिया : ’एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, 18 जुलाई को सभी समितियो में लगेंगे विशेष शिविर’
- कोरिया : ’युवा पंजीयन अभियान को गति देने पर जोर, जिला सलाहकार समिति (माय भारत) की बैठक सम्पन्न’
- विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्यों को देखने कबीरधाम पहुंची केंद्रीय टीम
- अम्बिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, दरवाजा तोड़कर फिर फरार हुए 13 अपचारी बालक
- विश्व कप में मिली करारी हार के बाद फ्रांस के कोच ने स्वीकार किया कि हम दूसरे नंबर पर रहे।
भारत-ब्रिटेन सीईटीए लागू, 99 फीसदी भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क







