नई दिल्ली, 17 जुलाई । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी स्टॉक मार्केट में पिछले सत्र के दौरान सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 105.32 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,553.32 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.51 प्रतिशत टूट कर 7,533.77 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 387.28 अंक यानी 1.47 प्रतिशत लुढ़क कर 25,881.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 334.39 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,218.58 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,572.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,377.86 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,915.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशिया में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से कोस्पी इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है।
गिफ्ट निफ्टी आज फिलहाल 88 अंक यानी 0.37 प्रतिशत उछल कर 24,183 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजार में गिफ्ट निफ्टी के अलावा सिर्फ जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 0.68 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,149.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,508.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत टूट कर 1,632.20 अंक के स्तर पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 3,048.54 अंक यानी 4.56 प्रतिशत टूट कर 63,787 अंक के स्तर तक आ गया है।
इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज जोरदार कमजोरी बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 2,067 अंक यानी 4.53 प्रतिशत लुढ़क कर 43,557.98 अंक के स्तर तक आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 498.60 अंक यानी 1.99 प्रतिशत फिसल कर 24,510 अंक के स्तर पर आ गया है। वहीं शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 63.82 अंक यानी 1.64 प्रतिशत गिर कर 3,818.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।







