Breaking News

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री ने पुतिन से की मुलाकात


विदेश 21 July 2026
post

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री ने पुतिन से की मुलाकात

सोल । उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच सहयोग को तेज करने पर सहमति जताई।  दोनों विदेश मंत्रियों के बीच सोमवार को तीसरा रणनीतिक संवाद आयोजित किया गया। वार्ता का मुख्य केंद्र दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि के क्रियान्वयन, उच्च-स्तरीय यात्राओं, बहुआयामी सहयोग की योजनाओं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कूटनीतिक समन्वय रहा। दोनों पक्षों ने चर्चा में उठाए गए सभी मुद्दों पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों ने बदलते वैश्विक हालात की परवाह किए बिना, शीर्ष नेतृत्व के रणनीतिक मार्गदर्शन में द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालिक और बहुआयामी विकास को तेज करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उत्तर कोरिया और रूस के संबंध जून 2024 में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद लगातार मजबूत हुए हैं।

संयुक्त बयान में इस बैठक को दोनों देशों के संबंधों के व्यापक विस्तार और विकास को गति देने तथा रणनीतिक साझेदारी संधि की भावना के अनुरूप क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा में सकारात्मक योगदान देने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया गया।

रूस ने उत्तर कोरिया की संप्रभुता की रक्षा के प्रयासों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कथित "शत्रुतापूर्ण" खतरों का सामना करने में उसके साथ खड़े रहने की बात कही।

You might also like!


RAIPUR WEATHER