जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों, स्कूलो आंगनबाड़ियों में स्वछता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसकेे माध्यम से विद्यार्थियों, बच्चों, आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वछता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत स्वछता शपथ, रैली, हाथ-धुलाई, मानव श्रृंखला, घर-घर कचरा कलेक्शन, सार्वजनिक स्थल, सड़क किनारे की साफ-सफाई के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत डौंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला ठेमाबुजुर्ग, प्राथमिक शाला बरबट्टीपारा, पूर्व माध्यमिक शाला गंगोलीडीह के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खंड समन्वयक डी एस यादव, शिक्षक सोहन सिवाना, गजेन्द्र रावटे, लक्ष्मी नारायण बंजारे, खिलावन साहू, श्रीमती दिव्या कौर एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Breaking News
- आईआरसीटीसी की 'सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा' 25 सितंबर से, 11 दिन में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
- मुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, विस्तार और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई चर्चा
- नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने एमएसएमई को मजबूत करने पर जोर दिया
- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मोहन यादव
- ओमान-ईरान समझौते के बेहद करीब, होर्मुज खुलने पर असमंजस, हूती का सऊदी टैंकर पर हमला
- देवेश उत्तम होंगे इथियोपिया के नए राजदूत, जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी
- 2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’
- श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता
- 19 साल बाद 'आवारापन' की दुनिया में लौटे इमरान हाशमी, ट्रेलर जारी
- स्टॉक मार्केट में धवल पैकेजिंग की प्रीमियम एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद और उछले शेयर
स्वछता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु की जा रही है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन







