जगदलपुर, 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट परिसर में ग्रामीण महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता का अनूठा संगम देखने को मिला। विकासखंड जगदलपुर, बकावंड और बस्तर के विभिन्न गांवों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा परिसर में विशेष स्टॉल लगाया गया, जहां उनके द्वारा तैयार हस्तनिर्मित राखियां आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रहीं।
कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना और सहायक कलेक्टर यशवंत नायक ने स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार कलाकृतियों की प्रशंसा की और स्वयं राखियां खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।
स्टॉल पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा धान, चावल, लालभाजी के बीज, खीरे के बीज, मयूर पंख, बांस, प्राकृतिक धागों और कौड़ियों से तैयार की गई पर्यावरण-अनुकूल राखियों का प्रदर्शन किया गया। बस्तर की समृद्ध लोक-कला और संस्कृति की छाप समेटे इन आकर्षक राखियों को कलेक्टरेट पहुंचे अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्साह के साथ खरीदा।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए अतिरिक्त आय के साधन जुटाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल द्वारा 21 से 26 जुलाई तक एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था।
इस प्रशिक्षण में सातों जनपदों से आई 30 दीदियों ने डिजाइन चयन, रंग संयोजन, गुणवत्ता, पैकेजिंग और प्राकृतिक सामग्रियों से राखी बनाने की बारीकियां सीखी थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य महिलाओं के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर इन राखियों का निर्माण किया। कलेक्टरेट परिसर में लगा यह स्टॉल न केवल पर्यावरण संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूती प्रदान कर रहा है, बल्कि बिचौलियों के बिना सीधे बाजार उपलब्ध कराकर बस्तर की ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन में भी मील का पत्थर साबित हुआ है।
Breaking News
- वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को सफलता का पैमाना बनाएं : उपराष्ट्रपति
- 12 सितंबर को लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
- कांकेर में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल 20 अगस्त को
- कलेक्टोरेट परिसर में सजी राखियों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने क्रय की हस्तनिर्मित राखियां
- कोरिया : ’धान के साथ दलहन-तिलहन की खेती बढ़ाएं, मत्स्य पालन व डेयरी को दें नई उड़ान’
- गजा अल्टरनेटिव का आईपीओ लॉन्च, 21 अगस्त तक लगा सकते हैं बोली
- कोलकाता एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन के मामले में सौगत राय ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में जानमाल की हानि पर जताया दुख
- कैबिनेट ने 9,450 करोड़ रुपये की चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- गाले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे पडिक्कल बोले, इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था
कलेक्टोरेट परिसर में सजी राखियों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने क्रय की हस्तनिर्मित राखियां







