Breaking News

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार राज्यों में फैली 410 किलोमीटर लंबी रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।


देश 20 August 2026
post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार राज्यों में फैली 410 किलोमीटर लंबी रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज चार रेलवे परियोजनाओं और एक राजमार्ग परियोजना सहित पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी।

 

 

आज नई दिल्ली में कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने आज 13,041 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी।

 

 

श्री वैष्णव ने बताया कि रेलवे की चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करेंगी। ये परियोजनाएं हैं खड़गपुर-भद्रक चौथी लाइन, भद्रक-हरिदासपुर चौथी लाइन, गुम्मिडिपंडी-गुदुर तीसरी और चौथी लाइन और कटक-पारादीप तीसरी और चौथी लाइन। इससे भारतीय रेलवे नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी। श्री वैष्णव ने बताया कि 9,450 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत वाली इन परियोजनाओं को 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

 

 

श्री वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार लेन मानक में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि 82.57 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल के तहत तीन हजार 590 करोड़ रुपये से अधिक की कुल पूंजी लागत से विकसित किया जाएगा।

 

You might also like!


RAIPUR WEATHER