छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मां भारती के वीर सपूत एवं महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राजगुरु जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और अदम्य बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।उन्होंने कहा कि राजगुरु जी ने भगत सिंह और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। देश की आजादी के लिए उनका सर्वाेच्च बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना जागृत करने वाला है।
श्री ओपी चौधरी ने कहा कि राजगुरु जी का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए साहस, त्याग और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
वित्त मंत्री ने महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
Breaking News
- आजादी के बाद प्रशासनिक बदलाव से लेकर वर्तमान विकास यात्रा तक का दस्तावेज है पुस्तक
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
- राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग के सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे।
- ब्रिक्स के शेरपा सुधाकर दलेला का कहना है कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 'मानवता सर्वोपरि' के सिद्धांत से निर्देशित है।
- सावन के अंतिम सोमवार को रुद्रेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना, शिवालयों में उमड़ी भीड़
- सामाजिक सुरक्षा का संबल: धमतरी के 72 हजार 582 हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
- हस्तलिखित ‘गुंजन’ ने जगाई रचनात्मकता, बच्चों की प्रतिभा देख कलेक्टर मिश्रा ने की सराहना
- ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक का जश्न ‘जय जवान-जय किसान’ टैटू दिखाकर मनाया
- केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाई
- समरसता संकल्प अभियान व पावन माटी कलश वितरण कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हुईं शामिल
महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन







