Breaking News

'विश्व गुजराती भाषा दिवस' पर गृहमंत्री ने गुजरात के लोगों को दी बधाई


देश 24 August 2026
post

'विश्व गुजराती भाषा दिवस' पर गृहमंत्री ने गुजरात के लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली, 24 अगस्त  'विश्व गुजराती भाषा दिवस' के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सभी गुजराती बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "नरसिंह मेहता के भजनों से लेकर कवि नर्मद की ओजस्वी कविताओं तक गुजराती भाषा ने भारत को एक अमूल्य साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत दी है। भक्ति, ज्ञान और लोकजीवन की मिठास के ताने-बाने से बुनी यह भाषा आज दुनिया के हर कोने में बसे गुजरातियों को उनकी जड़ों से जोड़े रखती है। आइए, इस अवसर पर हम न केवल अपनी मातृभाषा, बल्कि सभी भारतीय भाषाओं को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प लें।"

You might also like!


RAIPUR WEATHER