धमतरी, 25 अगस्त प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धमतरी द्वारा मंगलवार को शिव सरोवर, वंदना विहार कॉलोनी, रत्नाबांधा रोड में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मंगलवार को “रक्षाबंधन मीडिया स्नेह मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मीडिया से जुड़े सदस्यों को स्नेह, शुभभावना और सकारात्मकता के प्रतीक के रूप में राखी बांधी। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेश को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान “राखी का पवित्र बंधन—स्नेह, सम्मान और शुभ संकल्प का बंधन” विषय पर रक्षाबंधन के वास्तविक आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में शांति, प्रेम, सकारात्मकता और शुभ संकल्पों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा कि, रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्म-सम्मान, शुभ संकल्प और सामाजिक जिम्मेदारी का स्मरण कराने वाला पर्व भी है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज की आवाज है और सकारात्मक विचारों व मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
वरिष्ठ पत्रकार दीपक लखोटिया ने कहा कि, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था का समाज में विशेष योगदान है। संस्था द्वारा रक्षाबंधन सहित विभिन्न पर्वों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयास भी सराहनीय हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर गुप्ता ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को दीप शर्मा, विशाल ठाकुर, प्रेम मगेन्द्र, ऋतु राज पवार और विक्रांत शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया। इस अवसर पर मीडिया से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रूरल कैटेगरी में जिले के केजीबीवी सुनसुनिया राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम
- सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ
- ’अवैध शराब बिक्री पर रोक के लिए नियमित कार्रवाई के निर्देश’
- आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा 'पोषण वाटिका' पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी
- ग्रामीणो के साथ जमीन में बैठकर जिला पंचायत सीईओ ने सुनी मन की बात
- CSIR-NAL ने तीन स्वदेशी गैस टरबाइन इंजन किए लॉन्च
- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने सीमा मुद्दे पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत की।
- रक्षाबंधन से पहले 68 लाख बहनों को 631 करोड़
- सरकार सभी पायलटों के लिए रैंडम ड्रग टेस्ट पर कर रही विचार : राममोहन नायडू
ब्रह्माकुमारीज का मीडिया स्नेह मिलन, राखी बांधकर दिया सकारात्मकता का संदेश







