स्क्वैश में, भारत के अभय सिंह ने कल मलेशिया के सेरेमबन में आयोजित तुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। शीर्ष वरीयता प्राप्त अभय ने पीएसए चैलेंजर टूर 15 के फाइनल में हांगकांग, चीन के तीसरे वरीयता प्राप्त हेनरी लियुंग को 3-2 से हराया। यह जीत 27 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी का 13वां पीएसए टूर खिताब और इस साल का उनका दूसरा खिताब था। इससे पहले उन्होंने मार्च में मुंबई में इंडियन ओपन जीता था। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर मौजूद अभय, भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। यह अभय सिंह का तीसरा तुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी खिताब भी था। इससे पहले उन्होंने 2022 और 2024 में यह टूर्नामेंट जीता था। अभय ने हांगझोऊ 2023 में पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण और मिक्स्ड डब्ल्स में कांस्य पदक जीता था। वे आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों 2026 के लिए भारतीय स्क्वैश टीम का भी हिस्सा हैं। वे पुरुष सिंगल्स और टीम स्पर्धाओं में भाग लेंगे। वहीं, रथीका सुथंथिर सीलन और अनिका दुबे ने महिला सिंगल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दोनों ही राउंड ऑफ 16 में बाहर हो गईं। लॉस एंजिल्स 2028 में स्क्वैश को ओलंपिक में शामिल किया जा रहा है।
Breaking News
- G20 बैठक: वित्त मंत्रियों की बैठक में वैश्विक आर्थिक विकास, कर्ज और ईरान संकट पर होगी चर्चा
- भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर, सीतारमण ने निवेश और नवाचार को बताया अहम
- तमिलनाडु: नीलगिरि में बारिश की कमी का असर, चाय की पत्तियों का उत्पादन घटा
- KBC 18 में बिग बी की मजेदार सलाह
- प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
- बिश्केक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने विशेष स्वागत किया।
- ट्रम्प का कहना है कि ईरान का खार्ग 'पूरी तरह से तबाह हो रहा है', लेकिन उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
- प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, भारतविदों से बातचीत करने के लिए ताशकेंट विश्वविद्यालय का दौरा किया
- भारत के अभय सिंह ने तुआंकू मुहरिज ट्रॉफी 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीता।
- यूएस ओपन: जोकोविच पहले दौर में बाहर, नावेने ने पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में दी मात
स्क्वैश: तुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2026 में अभय सिंह ने जीता पुरुष सिंगल्स का खिताब







