Breaking News

भारत के अभय सिंह ने तुआंकू मुहरिज ट्रॉफी 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीता।


खेल 31 August 2026
post

भारत के अभय सिंह ने तुआंकू मुहरिज ट्रॉफी 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीता।

स्क्वैश में, भारत के अभय सिंह ने कल मलेशिया के सेरेम्बन में आयोजित तुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीता। शीर्ष वरीयता प्राप्त अभय ने पीएसए चैलेंजर टूर 15 प्रतियोगिता के फाइनल में हांगकांग, चीन के तीसरे वरीयता प्राप्त हेनरी लियुंग को 3-2 से हराया।

इस जीत के साथ 27 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ने अपना 13वां पीएसए टूर खिताब और इस साल का दूसरा खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने मार्च में मुंबई में इंडियन ओपन जीता था। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर मौजूद अभय सिंह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। यह अभय सिंह का तीसरा तुआंकू मुहरिज ट्रॉफी खिताब भी था। इससे पहले उन्होंने 2022 और 2024 में यह टूर्नामेंट जीता था।

अभय, जिन्होंने हांगझोऊ 2023 में पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण और मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था, आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों 2026 के लिए भारतीय स्क्वैश टीम का भी हिस्सा हैं। वे पुरुष एकल और टीम स्पर्धाओं में भाग लेंगे। वहीं, रथीका सुथंथिर सीलन और अनिका दुबे ने महिला एकल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दोनों ही राउंड ऑफ 16 में बाहर हो गईं। स्क्वैश लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में अपना पदार्पण करने जा रहा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER