भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भविष्यवाणी की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और मेघालय में भी आज इसी तरह के मौसम की आशंका है।







