Breaking News

लक्ज़मबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया है।


विदेश 08 September 2026
post

लक्ज़मबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया है।

लक्ज़मबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेटेल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करते हुए कहा है कि वर्तमान वैश्विक व्यवस्था की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए इस निकाय में सुधार किया जाना चाहिए।

 

एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में श्री बेटेल ने कहा कि भारत का आकार और वैश्विक महत्व इसे विस्तारित सुरक्षा परिषद में शामिल करना आवश्यक बनाता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार करके इसमें उन प्रमुख देशों को भी शामिल किया जा सकता है जिनकी वर्तमान में कोई स्थायी भूमिका नहीं है, उदाहरण के तौर पर उन्होंने भारत और ब्राजील का नाम लिया। श्री बेटेल ने मौजूदा वीटो प्रणाली की आलोचना करते हुए इसे "द्वितीय विश्व युद्ध का अवशेष" बताया और तर्क दिया कि किसी भी एक देश को व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा समर्थित निर्णयों को रोकने की शक्ति नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने प्रस्ताव रखा कि सुरक्षा परिषद में दो-तिहाई बहुमत से वीटो को रद्द किया जा सकता है, और अधिक प्रतिनिधि और लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रिया की वकालत की। श्री बेटेल तीन दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER