नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर मे कई ऐसी फिल्में दी हैं जिनको देखते ही मन में एक वाओ वाली फीलिंग आती है. उनकी फिल्मों के सेट सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचते हैं. फिल्मों की हर छोटी से छोटी चीज का बहुत बारीकी से ध्यान दिया जाता है. जो फिल्म की कहानी और वक्त के समय पर होने वाले इंटीरियर से लेकर हीरो-हिरोईन के कपड़ों तक की डीटेलिंग बहुत शानदार होती है. उनकी यही चीजें लोगों की फिल्मों का दीवाना बना देती है. संजय लीला भंसाली की एक फिल्म आई साल 2002 में जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी अपनी जलवा बिखेरा. शाहरूख, ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 12 जुलाई 2002 को देवदास फिल्म रिलीज हुई. इस बंगाली फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया. फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए. देवदास फिल्म में 10 गाने थे और इनको गाने के लिए 10 सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू चलाया था. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे.
2002 में आई फिल्म शाहरूख खान- ऐश्वर्या राय की
हम बात कर रहे हैं साल 2002 में आई शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दिक्षित स्टारर फिल्म 'देवदास' की, जो एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. जिसमें बचपन से एक-दूसरे से प्यार करने वाले देवा और पारो परिवार की वजह से अलग हो जाते हैं. इस फिल्म में 10 गाने हैं जिसमें से 8 गानों का संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था. इसके अलावा मोंटी शर्मा और बिरजू महाराज ने भी एक-एक गाने में अपना संगीत दिया. फिल्म के गाने नुसरत बदर ने लिखे थे.
देवदास की कहानी
देवदास फिल्म की कहानी देव ( शाहरूख) और पार्वती ( ऐश्वर्या) के अधूरे प्यार की है. जिसमें पारो और देवा एक दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन परिवार में बराबरी ना होने की वजह से देवा के घर वाले शादी से इन्कार कर देते हैं. पारो की मां उसकी शादी एक बड़े घराने में करा देती है. जिसके बाद देवा नशे का आदी हो जाता है और अपनी जिंदगी को बर्बाद कर देता है. फिल्म का अंत देवा की मौत के साथ होता है और वो पारो की हवेली के बाहर जाकर अपना दम तोड़ता है. फिल्म में शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दिक्षित, जैकी श्रॉफ, किरण खेर और स्मित जयकर को मिलाकर 21 लोगों ने अभिनय किया था.
फिल्म देवदास का बजट 50 करोड़ था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ की कमाई की थी. जबकि 184 मिनट कि इस फिल्म में 52 मिनट 56 सेकेंड के गाने थे. फिल्म में कुल 10 गाने थे, जिसमें 10 सिंगर्स ने मिलकर अपनी आवाज दी थी. आइए जानते है इस फिल्म के गाने.
1. सिलसिला ये चाहत का ना मैने बुझने दिया- इस गाने के बोल नुसरत बदर ने लिखे, संगीत इस्माइल दरबार का था, जिसे श्रेया घोसाल ने गाया था.
2. काहे छेड़-छेड़ मोहे गरवा लगाए, इस गाने के बोल और संगीत बिरजू महाराज ने तैयार किया था. गाने को बिरजू महाराज, कविता कृष्णमूर्ति और माधुरी दीक्षित ने गाया था.
3. बैरी पिया गाने के बोल नुसरत बदर ने लिखे थे, संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था और इसे उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने गाया था.
4. मार डाला गाने के बोल नुसरत बदर ने लिखे थे, संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया. इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था.
5. छलक-छलक गाने के बोल नुसरत बदर ने लिखे, जिसे इस्माइल दरबार ने संगीत दिया और इस गाने को उदित नारायण, विनोद राठौड़ और श्रेया घोषाल ने गाया है.
6. हमेशा तुमको चाहा गाने के बोल नुसरत बदर ने लिखे इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था. गाने को कविता कृष्णमूर्ति और उदित नारायण ने गाया था.
7. वो चांद जैसी लड़की गाने के बोल नुसरत बदर ने लिखे. इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था. इस गाने को उदित नारायण ने गाया था.
8. मोरे पिया गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे थे. इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था. इस गाने को जसपिंदर नरूला और श्रेया घोषाल ने गाया था.







