Breaking News

भारत-कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत


देश 09 September 2026
post

भारत-कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत

भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं। कुवैत में कल आठवीं भारत-कुवैत विदेश कार्यालय परामर्श बैठक में यह सहमति बनी। विदेश मंत्रालय के अपर सचिव असीम महाजन और कुवैत के विदेश मंत्रालय में एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री नवाफ अब्दुललतीफ सुलेमान अल-अहमद ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान, दोनों पक्षों ने राजनीतिक संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने सहयोग के लिए संयुक्त आयोग तंत्र के अंतर्गत संयुक्त कार्य समूहों की बैठकों की प्रगति की भी समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्ष आपसी सुविधा के अनुसार निर्धारित की गई तिथि पर नई दिल्ली में अगले दौर की विदेश कार्यालय परामर्श बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए हैं। भारत और कुवैत के बीच दीर्घकालिक संबंध हैं जिन्हें दिसंबर 2024 में रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER