उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के उप परिक्षेत्र भानबेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ/256 में अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। आरोपी रामदेव सलाम एवं प्रेमसिंह सलाम, निवासी ग्राम भुरका पर क्रमशः 19 एवं 83 नग वृक्षों की अवैध कटाई का आरोप है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका निरीक्षण कर वन अपराध पाए जाने पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26(1)(क) एवं (ज) के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में परिवाद प्रस्तुत किया। साथ ही लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को लेख किया गया है। कार्यवाही वनमंडलाधिकारी कांकेर के मार्गदर्शन में की गई।
Breaking News
- राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण में अर्नोद में पड़े सबसे अधिक वोट, दूसरे चरण की वोटिंग शुक्रवार को
- यशस्वी इंद्रदेव हमारा कल्याण करें, सूर्यदेव मंगल करें; प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्तिवाचन शेयर किया
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कड़े निर्देश, शत-प्रतिशत बोर्ड परिणाम का लक्ष्य हासिल करने प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी
- जूनियर महिला एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, रिकॉर्ड जीत के साथ सेमीफाइनल में किया प्रवेश
- बलौदाबाजार-भाटापारा की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5.24 करोड़ रुपये स्वीकृत
- परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का बलिदान दिवस, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन
- BRICS Summit 2026: बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर देंगे UN महासचिव
- BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस
- महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
- प्याज ने किचन का बजट बिगाड़ा, खुदरा बाजार में भाव 70 रुपये प्रति किलो
वन क्षेत्र में अवैध कटाई पर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई







