पटना, 18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता, राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई और चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से मदद पहुंचाई जा रही है। राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने अपने तीन माह के वेतन की राशि 6.35 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान की है।
शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नितिन नवीन ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित लोगों तक समय पर राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। उनके अनुसार, राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को सात हजार रुपये प्रति परिवार की दर से अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधाओं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। बचाव कार्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। किसानों की फसल क्षति का आकलन भी किया जा रहा है, जिसके आधार पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार भी बिहार की बाढ़ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था।
नितिन नवीन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और राहत कार्यों को पूरी तत्परता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
Breaking News
- बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- आवास प्लस 2.0 पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अपात्र एवं प्राथमिकता परिवर्तन की सूची जारी
- नए घर की चौखट पर जला आशीर्वाद का दीप : सेवा संकल्प अभियान में बदलाव की रोशनी
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- मातृत्व के सफर में मिला आर्थिक सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गोमती को मिली सहायता
- डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर कदम
- इमोशनल झटका और दिल का खतरा टूटे दिल वाली बीमारी का सच
- सीबीआई ने एलआईसी निवेश धोखाधड़ी के आरोप में रिलायंस कैपिटल और उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
- प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ प्रभावितों के लिए तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया







