मुंबई, 21 सितंबर निर्माता करण जौहर भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के संस्थापक रामेश्वर नाथ काओ की जिंदगी पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म लेखक नितिन गोखले की किताब 'आर.एन. काओ: जेंटलमैन स्पाईमास्टर' पर आधारित होगी। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव मिलकर बनाएंगे। फिल्म की रिलीज तारीख 11 अगस्त 2028 तय की गई है।
फिल्म में आर.एन. काओ के 1955 से 1971 तक के सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। कहानी में भारतीय खुफिया तंत्र के विकास और रॉ की स्थापना के साथ जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश के गठन से जुड़े अहम खुफिया अभियानों में काओ की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म के जरिए रॉ के शुरुआती दौर और उसके पीछे काम करने वाले लोगों की कहानी दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। करण जौहर ने इस परियोजना को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि वह इस महत्वपूर्ण कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज रॉ की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होगी और इसे एजेंसी के इतिहास को समर्पित एक विशेष सिनेमाई प्रस्तुति के तौर पर पेश किया जाएगा।
Breaking News
- हत्या की वारदात के बाद शराब दुकान बंद करने किया गया प्रदर्शन
- टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 586 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे ऑग्ज़ीलियरी पावर यूनिट्स
- आईजीएनसीए में 24 सितंबर से शुरू होगा 7वां ‘नदी उत्सव’, दिल्ली के उपराज्यपाल करेंगे उद्घाटन
- राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन विदेशी टीमों को मिली करारी शिकस्त
- एशियाई खेल: श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में स्मृति, शेफाली और हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
- 'रॉ' की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर
- कलेक्टर ने तीन आदतन अपराधियों को किया जिला बदर
- नेपाल प्रतिनिधि सभा से राष्ट्रीय सेवा दल विधेयक सर्वसम्मति से पारित
- सिल्वर स्क्रीन पर आस्था की नई कहानी
- बचपन लौटाता दूरदर्शन का लोकप्रिय एनिमेशन
'रॉ' की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर







