Breaking News

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न


छत्तीसगढ़ 24 September 2026
post

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

सूरजपुर, 24 सितंबर । सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला 23 और 24 सितंबर को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों और आवेदन-अपील के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया, समय-सीमा तथा आरटीआई आवेदनों एवं अपीलों के विधिसम्मत निराकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विकासखंड स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों को आरटीआई से संबंधित प्रावधानों और प्रक्रियाओं की बेहतर समझ उपलब्ध कराना रहा।

कार्यशाला में राज्यस्तरीय प्रशिक्षक सुशील कुमार तिवारी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रेमचंद सोनी, प्राचार्य पीएम श्री सेजस विद्यालय, धर्मसाय लकड़ा, प्राचार्य हाई स्कूल आमगांव, रमेश गुप्ता, व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल रामानुजनगर और संतोष उपाध्याय, व्याख्याता हाई स्कूल लक्ष्मीपुर ने प्रशिक्षण दिया।

आज गुरुवार को कार्यशाला के दूसरे दिन भी आरटीआई अधिनियम से जुड़े प्रावधानों और प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण जारी रहा। प्रशिक्षकों ने मास्टर ट्रेनर्स को अधिनियम के अनुरूप आवेदनों और अपीलों के समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER