काकामिगाहारा, 28 सितंबर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर सूरज करकेरा ने अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि जापान में जारी एशियन खेल-2026 में सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पांचवें पूल ए मुकाबले के दौरान हासिल की।
30 वर्षीय सूरज ने 2017 में सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और इसके बाद से वह भारतीय टीम की गोलकीपिंग इकाई का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
सूरज के प्रमुख उपलब्धियों में 2017 एशिया कप का स्वर्ण पदक शामिल है। इसके बाद उन्होंने 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीता। वह 2022 एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। 2023 में उन्होंने हॉकी 5एस एशिया कप में भारत के स्वर्ण पदक अभियान में योगदान दिया।
सूरज ने 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके बाद 2025 एशिया कप में भी उन्होंने भारत की स्वर्ण पदक विजेता टीम में अपनी भूमिका निभाई।
एशियन खेल में भारत के खिताब बचाने के अभियान के दौरान 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे करना सूरज के करियर का एक खास पड़ाव है। यह उपलब्धि भारतीय हॉकी के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे योगदान, निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने सूरज को बधाई देते हुए कहा, “भारत के लिए 100 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे करने की शानदार उपलब्धि हासिल करने पर सूरज को हार्दिक बधाई। गोलकीपर के रूप में सूरज ने जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी, शानदार संयम और प्रतिबद्धता दिखाई है। मुझे विश्वास है कि वह टीम के लिए इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।”
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी सूरज की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत की सीनियर टीम के लिए 100 मुकाबले पूरे करना सूरज और भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि उनके पूरे करियर में दिखाई देने वाली कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता को दर्शाती है। सूरज लगातार एक गोलकीपर के रूप में बेहतर हुए हैं और टीम के सफर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
Breaking News
- सादगी और अनुशासन उनके जीवन की पहचान रहे।
- विजेंद्र गुप्ता ने लीमा में भारतीय समुदाय के साथ किया संवाद
- स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आईआरएफसी ने डीवीसी के साथ 4,200 करोड़ रुपये का ऋण समझौता किया
- कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
- मुख्यमंत्री साय दाे से सात अक्टूबर तक सिंगापुर में विकास एवं कारोबार सम्मेलन में होंगे शामिल
- AI एजेंट ने इंटरनेट प्रतिबंध को किया बायपास, OpenAI ने सबसे सक्षम मॉडल्स की ट्रेनिंग रोकी
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला शाह इनवेस्टर्स होम का आईपीओ, 6 अक्टूबर को लिस्टिंग संभव
- चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान
- एशियन खेल : सूरज करकेरा के 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
- एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
एशियन खेल : सूरज करकेरा के 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे, हॉकी इंडिया ने दी बधाई






