नई दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पेरू की यात्रा के दौरान लीमा में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ चाय पर संवाद किया। इस अवसर पर पेरू में भारतीय प्रवासी समुदाय के व्यापार, उद्यमिता और सांस्कृतिक प्रसार में बढ़ते योगदान के साथ-साथ व्यापक क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने में उसकी भूमिका भी प्रमुखता से सामने आई। यह जानकारी सोमवार को एक विज्ञप्ति के जरिए दी।
विजेंद्र गुप्ता ने समुदाय के सदस्यों से उनके पेशेवर और उद्यमशीलता के सफर के बारे में संवाद किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय केवल आर्थिक योगदान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे भारत की संस्कृति, परंपराओं और विरासत के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि भी हैं, जो भारत और पेरू के बीच जन-से-जन संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस संवाद के दौरान पेरू और पड़ोसी बाजारों में भारतीय व्यवसायों की उपस्थिति के विस्तार की संभावनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ। समुदाय के सदस्यों ने वाणिज्यिक जुड़ाव को मजबूत करने के संबंध में अपने विचार और सुझाव साझा किए। वहीं गुप्ता ने मजबूत आर्थिक संबंधों के निर्माण तथा लैटिन अमेरिका में भारत के संस्थागत, व्यापारिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को व्यापक बनाने में प्रवासी भारतीय समुदाय की निरंतर भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
Breaking News
- सादगी और अनुशासन उनके जीवन की पहचान रहे।
- विजेंद्र गुप्ता ने लीमा में भारतीय समुदाय के साथ किया संवाद
- स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आईआरएफसी ने डीवीसी के साथ 4,200 करोड़ रुपये का ऋण समझौता किया
- कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
- मुख्यमंत्री साय दाे से सात अक्टूबर तक सिंगापुर में विकास एवं कारोबार सम्मेलन में होंगे शामिल
- AI एजेंट ने इंटरनेट प्रतिबंध को किया बायपास, OpenAI ने सबसे सक्षम मॉडल्स की ट्रेनिंग रोकी
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला शाह इनवेस्टर्स होम का आईपीओ, 6 अक्टूबर को लिस्टिंग संभव
- चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान
- एशियन खेल : सूरज करकेरा के 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
- एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
विजेंद्र गुप्ता ने लीमा में भारतीय समुदाय के साथ किया संवाद







