रायपुर, 28 सितंबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार सम्मेलन में शामिल होंगे। वे वहां वैश्विक निवेशकों से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाएं प्रस्तुत करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में वैश्विक निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश बढ़ाने और प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने रखने पर रहेगा। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने और नई परियोजनाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे के दौरान उद्योग, परिवहन और नई तकनीक के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर रहेगा। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए संभावित निवेशकों के साथ चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में नए निवेश के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तकनीकी क्षेत्र से जुड़े निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी प्रस्तावित हैं। सरकार का फोकस प्रदेश में आधुनिक तकनीक के साथ उद्योगों के विस्तार और निवेश के नए अवसर तैयार करने पर रहेगा।
मुख्यमंत्री के साथ सचिवालय के अधिकारियों के साथ उद्योग विभाग के वरिष्ट अधिकारी भी शामिल होंगे। सिंगापुर व्यापार महासंघ की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों की आर्थिक और औद्योगिक संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के सामने रख जाएगा।
Breaking News
- सादगी और अनुशासन उनके जीवन की पहचान रहे।
- विजेंद्र गुप्ता ने लीमा में भारतीय समुदाय के साथ किया संवाद
- स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आईआरएफसी ने डीवीसी के साथ 4,200 करोड़ रुपये का ऋण समझौता किया
- कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
- मुख्यमंत्री साय दाे से सात अक्टूबर तक सिंगापुर में विकास एवं कारोबार सम्मेलन में होंगे शामिल
- AI एजेंट ने इंटरनेट प्रतिबंध को किया बायपास, OpenAI ने सबसे सक्षम मॉडल्स की ट्रेनिंग रोकी
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला शाह इनवेस्टर्स होम का आईपीओ, 6 अक्टूबर को लिस्टिंग संभव
- चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान
- एशियन खेल : सूरज करकेरा के 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
- एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
मुख्यमंत्री साय दाे से सात अक्टूबर तक सिंगापुर में विकास एवं कारोबार सम्मेलन में होंगे शामिल






