नई दिल्ली, 18 अक्टूबर । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। भाव में हुए बदलाव के बाद सोना आज 210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक तेजी दर्ज की गई है।
कीमत में आई उछाल के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 3,760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 3,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी भी कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में लगातार गिरावट का सामना करता रहा। आज की सांकेतिक तेजी के बावजूद चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गया।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- यामी गौतम की 'नई नवेली' ने दो दिनों में कमाए 10.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन बढ़ा कारोबार
- नेपाल के हिमालयी जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचा
- अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
- सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
- दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की विशेष आराधना
- गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद स्थिति का जायजा लिया
- पीएम मोदी ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख जताया
- अंगूर खाने के 10 प्रमुख फायदे
- मेजर लीग सॉकर : मेसी ने चार मिनट में दागे दो गोल; इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया
- सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक







