मॉस्को, 18 अक्टूबर । यूक्रेन आगामी 10 वर्ष में अपने सार्वजनिक कर्ज के भुगतान और उससे जुड़ी अन्य अदायगी के लिए 160.348 अरब डॉलर चुकाएगा। रिया नोवोस्ती ने यूक्रेन के वित्त मंत्रालय के भुगतान शेड्यूल का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला है।
यूक्रेन का वित्त मंत्रालय नियमित रूप से देश के सार्वजनिक कर्ज के लिए एक भुगतान शेड्यूल तैयार करता है। इस शेड्यूल में केवल वे भुगतान शामिल हैं जिन्हें मंत्रालय ने अपने भुगतान कैलेंडर में रखा है। यह यूक्रेन के कुल सार्वजनिक कर्ज की राशि को नहीं दर्शाता है। यह राशि अगस्त के अंत तक 215.55 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।
भुगतान शेड्यूल के अनुसार, यूक्रेन को 2037 के अंत तक अपने विदेशी और घरेलू कर्ज की मूल राशि के रूप में 103.813 अरब डॉलर और कर्ज से जुड़ी अन्य अदायगी के लिए अतिरिक्त 56.535 अरब डॉलर चुकाने होंगे। कुल मिलाकर यूक्रेन अगले 10 वर्षों में अपने सार्वजनिक कर्ज की देनदारी को पूरा करने के लिए 160.348 अरब डॉलर का भुगतान करेगा।
Breaking News
- यामी गौतम की 'नई नवेली' ने दो दिनों में कमाए 10.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन बढ़ा कारोबार
- नेपाल के हिमालयी जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचा
- अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
- सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
- दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की विशेष आराधना
- गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद स्थिति का जायजा लिया
- पीएम मोदी ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख जताया
- अंगूर खाने के 10 प्रमुख फायदे
- मेजर लीग सॉकर : मेसी ने चार मिनट में दागे दो गोल; इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया
- सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
नेपाल के हिमालयी जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचा







