देहरादून, 18 अक्टूबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके शासकीय आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को देश के प्रमुख फिल्म गंतव्यों में शामिल करने को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा जगह के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार का प्रयास प्रदेश को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को फिल्मांकन के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।
Breaking News
- यामी गौतम की 'नई नवेली' ने दो दिनों में कमाए 10.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन बढ़ा कारोबार
- नेपाल के हिमालयी जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचा
- अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
- सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
- दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की विशेष आराधना
- गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद स्थिति का जायजा लिया
- पीएम मोदी ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख जताया
- अंगूर खाने के 10 प्रमुख फायदे
- मेजर लीग सॉकर : मेसी ने चार मिनट में दागे दो गोल; इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया
- सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा







