सारब्रुकेन, 30 अक्टूबर
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हायलो ओपन 2026 के महिला एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने फ्रांस की रोसी ओक्टाविया पंकासारी को सीधे गेमों में 21-9, 21-6 से हराया। यह मुकाबला 30 मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गया।
क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की अमाली शुल्ज से होगा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु इस सुपर 500 प्रतियोगिता में फ्रेंच ओपन सुपर 750 में उपविजेता रहने के बाद उतरी हैं। फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्हें विश्व की नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की आन से यंग से हार का सामना करना पड़ा था।
इस बीच युवा भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब ने भी शानदार वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्षीय अनमोल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में उच्च वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 21-18, 25-23 से हराया।
पहला गेम गंवाने के बाद अनमोल ने दूसरे गेम में वापसी की और मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। तीसरे गेम में उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए 25-23 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब उनका सामना भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा।
हालांकि, मालविका बंसोड़ को महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कनाडा की वेन यू झांग ने 21-11, 21-17 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
Breaking News
- विश्व बैंक के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी दर 2011 से 2023 के बीच 27.1% से घटकर 2.6% हो गई।
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी
- गौतम गंभीर में IPL टीमों की दिलचस्पी! चार फ्रेंचाइजी के संपर्क का दावा
- मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को सौंपी बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी
- हायलो ओपन: सिंधु और अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चुनाव में भारत की भागीदारी के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता और समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
- अमेरिकी विदेश मंत्री जयशंकर जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए अटलांटा में हैं, जहां अमेरिका समुद्री मार्गों, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर जोर दे रहा है।
- शास्त्रसम्मत आचरण और कार्यकुशलता अपनाने वाले सार्थक विकास का मार्ग प्रशस्त करते है : पीएम मोदी
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्वभर के निवेशकों को स्थिर नीतियां और निश्चितता प्रदान करता है।
- कमजोर पड़ा चक्रवात 'अर्नब', फिर भी नहीं थमेगा बारिश का दौर; 30 अक्टूबर को रीवा-सतना में अलर्ट
हायलो ओपन: सिंधु और अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में







