बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो वीवो का एक फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo के 7050mAh बैटरी वाले Vivo T5 5G पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहे हैं। खास बात यह है कि बैंक कार्ड से भुगतान करने पर फोन की कीमत 30 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का फायदा उठाने से पहले उसकी शर्तों को समझना बेहद जरूरी है।
सबसे पहले बात करते हैं फोन की कीमत की। फ्लिपकार्ट पर Vivo T5 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 49,999 रुपये बताई गई थी। डिस्काउंट के बाद इसे 34,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा था। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,550 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का ऑफर भी दिया गया था। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 29,449 रुपये तक पहुंच सकती थीअगर आपके पास Flipkart Axis Bank का क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो भी दूसरे बैंक कार्ड के जरिए बचत का मौका मिल सकता है। उपलब्ध ऑफर के मुताबिक, HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही थी। वहीं ICICI Bank के डेबिट कार्ड पर भी 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध था। इसके अलावा पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 33,750 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती थी। हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक कीमत पुराने फोन के मॉडल, स्थिति और उसकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगी
जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया गया था। इस ऑफर के तहत 6 महीने तक करीब 5,166 रुपये की मासिक किस्त पर फोन खरीदने की सुविधा बताई गई थी। हालांकि, नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ लेने से पहले बैंक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शर्तें जरूर जांच लें। यह भी देखें कि किसी तरह का प्रोसेसिंग शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है।
Vivo T5 5G के फीचर्स भी जान लीजिए
फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक रैम का विकल्प मिलता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 मुख्य कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh की बैटरी है। इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करती है







