नई दिल्ली, 06 नवंबर प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त मजबूती के साथ अपने कारोबार की शुरुआत कर अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 158 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एमएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 300.20 रुपये के स्तर पर हुई।
जोरदार प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही ये शेयर फिसल कर 286.35 रुपये के स्तर तक आ गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। लिवाली के सपोर्ट से ये शेयर कुछ देर में ही उछल कर 315.20 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गया। इस तरह पहले दिन के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर 157.20 रुपये यानी 99.49 प्रतिशत का फायदा हो गया और उनकी पूंजी लगभग दोगुनी हो गई। आईपीओ के तहत लॉट साइज 800 शेयर का तय किया गया था। इस तरह आईपीओ निवेशकों को हर लॉट पर 1,25,760 रुपये तक का फायदा हो गया।
कंपनी का 57.64 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 536.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 259.45 गुना (एक्स एंकर) सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 857.65 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 556.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 36.48 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है। इस आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 18 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए नई मशीनरी, लैब उपकरण और अन्य यूटिलिटीज की खरीद से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग में किया जाएगा।
इसके अलावा 6.50 करोड़ रुपये का उपयोग नए कार्यालय भवन और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के निर्माण के लिए किया जाएगा, जबकि 14 करोड़ रुपये कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। 4.30 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च होगी।
मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो कंपनी द्वारा सेबी के पास जमा किए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की वित्तीय सेहत में पिछले वित्त वर्षों के दौरान लगातार शानदार सुधार देखा गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 3.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 9.18 करोड़ रुपये हो गया और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 29 प्रतिशत की और दमदार बढ़त के साथ 11.86 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीने के अंत यानी 31 जुलाई तक कंपनी को 3.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका था।
इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी लगातार भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 10.87 करोड़ रुपये का कुल राजस्व (टोटल इनकम) प्राप्त हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में दोगुने से अधिक बढ़ कर 22.59 करोड़ रुपये हो गया और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 36 प्रतिशत की शानदार छलांग के साथ 30.76 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष में 31 जुलाई तक कंपनी को 12.25 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हो चुका था।
कंपनी के विस्तार के साथ-साथ इस अवधि में कंपनी पर लदे कर्ज के बोझ में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी का कुल कर्ज (टोटल बॉरोइंग) 3.19 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 8.60 करोड़ रुपये हो गया और पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बढ़ कर 16.73 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष में 31 जुलाई तक कंपनी का कुल कर्ज 15.77 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
कंपनी की कुल संपत्ति (टोटल एसेट्स) में इस दौरान लगातार बड़ी मजबूती देखी गई है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी की कुल संपत्ति 8.51 करोड़ रुपये के स्तर पर थी, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 25.31 करोड़ रुपये हो गई और वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में मजबूत होकर 47.55 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। मौजूदा वित्त वर्ष में 31 जुलाई तक कंपनी की कुल संपत्ति 51.79 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।
रिजर्व और सरप्लस की बात करें, तो कंपनी ने इस मोर्चे पर भी लगातार मजबूती हासिल की है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 3.32 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में बढ़ कर 10.25 करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बढ़ कर 14.82 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष में 31 जुलाई तक यह और बढ़ कर 17.87 करोड़ रुपये हो चुका था।
इस अवधि में कंपनी के नेटवर्थ में भी लगातार बड़ा इजाफा दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का नेटवर्थ 3.33 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 13.01 करोड़ रुपये हो गया और वित्त वर्ष 2025-26 में और मजबूत होकर 24.87 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष में 31 जुलाई तक कंपनी का नेटवर्थ 27.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया
इसी तरह कंपनी का ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) वित्त वर्ष 2023-24 में 4.25 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 11.69 करोड़ रुपये हो गया और वित्त वर्ष 2025-26 में और छलांग लगा कर 15.19 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष में 31 जुलाई तक कंपनी का ईबीआईटीडीए 4.29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
यह कंपनी अंडरवॉटर पेलेटाइजिंग सिस्टम के लिए पेलेटाइजिंग डाई प्लेट्स, ब्लेड्स, नाइव्स और कटर हब्स के उत्पादन और सर्विसिंग का काम करती है। इसके उत्पादों का उपयोग मुख्य रूप से पॉलीमर कंपाउंडिंग, मास्टर बैचेस, इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग जैसे उद्योगों में होता है।
Breaking News
- दीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज, 22 दुकानों से मिठाइयों के 11 नमूने लिए गए
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर के शिल्पकारों से खरीदे मिट्टी के दीये और कलश
- धनतेरस के दिन ही मैक्सवेल इंजीनियरिंग के आईपीओ निवेशकों की मनी दिवाली
- वीरेंद्र सहवाग के शो का हुआ फिनाले, शहजाद पूनावाला ने ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी रकम
- दीपों की रोशनी और पूजा की खुशबू से महकेगा हर घर, धनतेरस पर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी
- प्रीमियर लीग में कोई मुकाबला आसान नहीं, एक चूक भी पड़ सकती है भारी : चेल्सी कोच शाबी अलोंसो
- राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते में पूरा यूरोप शामिल हो सकता है
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कॉमनवेल्थ देशों के बीच अलग-अलग तरह की सप्लाई चेन और मज़बूत आर्थिक संबंधों की अपील की
- उज्जैन: महाकाल के आंगन में आज से दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर एक घंटे होगी विशेष महापूजा
धनतेरस के दिन ही मैक्सवेल इंजीनियरिंग के आईपीओ निवेशकों की मनी दिवाली







