नई दिल्ली, 13 नवंबर अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।
शेयर बाजार को दी सूचना में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने कहा कि उसने एनआईआईएफ और ईईएसएल से इंटेलीस्मार्ट की 100 फीसदी शेयर पूंजी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही एनआईआईएफ के पास मौजूद इंटेलीस्मार्ट के वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋणपत्र का भुगतान भी कर दिया गया है। इस 3,050 करोड़ रुपये के सौदे में इंटेलीस्मार्ट की 100 फीसदी शेयर पूंजी का अधिग्रहण और एनआईआईएफ के पास मौजूद इंटेलीस्मार्ट के वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋणपत्र का भुगतान शामिल है। कंपनी ने कहा कि इस सौदे से अडाणी समूह की कंपनी की स्मार्ट मीटरिंग क्षेत्र में मौजूदगी बढ़ेगी।
अडाणी समूह ने कहा कि इससे पहले 30 अक्टूबर को निष्पक्ष व्यापार नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिग्रहण के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी। इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर बिजली के लिए उन्नत ‘मीटरिंग’ बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराती है और देश में कुछ स्मार्ट गैस मीटर भी लगाती है। एनआईआईएफ भारत का संप्रभु समर्थन प्राप्त वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक है, जबकि ईईएसएल बिजली मंत्रालय के तहत प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का संयुक्त उद्यम है।
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) देश में बिजली पारेषण एवं वितरण तथा उन्नत ‘मीटरिंग’ बुनियादी ढांचे की स्थापना के कारोबार में है। यह उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह का हिस्सा है।
Breaking News
- बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर के पार, पिंक लाइन के विस्तारित खंड का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाट
- केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ाया
- यंग और हेनरी ने भारत को चौथे ODI में 244 रन से हराया
- नेपाल के नवनियुक्त भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने दो मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
- चीन दौरे पर जाएंगे नेपाल के 20 सांसद, 15 नवंबर से शुरू होगी 11 दिवसीय यात्रा
- एमसीबी : स्वास्थ्य सेवाओं में एमसीबी जिले की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला राष्ट्रीय NQAS प्रमाणन
- अम्बिकापुर : घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
- अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलीस्मार्ट का किया अधिग्रहण
- माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, कंपनी को साजिश की आशंका नहीं
- सर्दियों में मिलने वाला अमरूद विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलीस्मार्ट का किया अधिग्रहण







