काठमांडू, 13 नवंबर नेपाल के लिए नवनियुक्त भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने शुक्रवार को नेपाल सरकार के दो संघीय मंत्रियों के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के मुद्दों पर चर्चा की।
सिंहदरबार पहुंचकर राजदूत दलेला ने संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री खडक प्रसाद पौडेल और बुनियादी ढांचा विकास मंत्री सुनील लम्साल से अलग-अलग मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने मुलाकातों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच मित्रता एवं सहयोग के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।
दूतावास के अनुसार पर्यटन मंत्री खडक प्रसाद पौडेल के साथ कनेक्टिविटी, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसी तरह, भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री सुनील लम्साल के साथ मुलाकात में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा हुई। दूतावास ने बताया कि दोनों पक्षों ने बहुआयामी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर भी विचार-विमर्श किया।
Breaking News
- अंबिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- रायपुर : राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- एयर ट्रैफिक नेटवर्क फेल होने से अफरा-तफरी मचने के बाद US में फ्लाइट्स फिर से शुरू होंगी
- जब एक मैच में लगे 41 छक्के, इन 5 मुकाबलों में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
- SMAT 2026: वैभव सूर्यवंशी पुरुषों के T20 इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने
- मैथिली ठाकुर की आवाज में छाया छठी मइया का गीत 'बाजन बाजे शहनैया
- Shah Rukh Khan के 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर विदेशी बच्ची ने किया डांस! 24 घंटे में 4 करोड़ व्यूज पार
- गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना का बड़ा दांव: 5 लाख का एक्सीडेंट बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर और पेंशन की गारंटी
- ला इलाहा इल्लल्लाह...BJP नेता राजेंद्र राठौड़ मंच पर पढ़ने लगे कलमा, खुदा-भगवान को एक बताकर बहू के लिए मांगा वोट
नेपाल के नवनियुक्त भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने दो मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा







