टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी का अंदाज तेजी से बदल रहा है. अब इस फॉर्मेट में 150-160 रन का स्कोर भी कई बार सुरक्षित नहीं माना जाता. बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने के इरादे से उतरते हैं. यही वजह है कि टी20 इंटरनेशनल में लगातार बड़े स्कोर और छक्कों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. कुछ मुकाबले तो ऐसे रहे हैं, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर छक्कों की ऐसी बरसात की कि गेंदबाजों के लिए रन रोकना मुश्किल हो गया. आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल इतिहास के उन पांच मुकाबलों के बारे में, जिनमें सबसे ज्यादा छक्के देखने को मिले.\
इंटरनेशनल के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड बुल्गारिया और जिब्राल्टर के नाम दर्ज है. 11 जुलाई 2025 को सोफिया में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 41 छक्के जड़ दिए थे. इसके अलावा मैच में 39 चौके भी लगे.
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिब्राल्टर ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बुल्गारिया ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मुकाबले में छक्कों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे बड़ा बाउंड्री रिकॉर्ड बन गया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेला गया मुकाबला भी छक्कों के मामले में खास रहा. इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर बड़े शॉट लगाए. पूरे मुकाबले में कुल 36 छक्के और इतने ही चौके देखने को मिले. इस मैच में सबसे ज्यादा सिक्स भारत की और से ईशान किशन ने मारे. उन्होंने कुल 10 छक्के मारे.
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भी जवाबी हमला किया. दोनों टीमों के बीच हुई इस जोरदार भिड़ंत में आखिरकार भारतीय टीम ने बाजी मारी.







