Breaking News

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर


व्यापार 16 November 2026
post

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर

नई दिल्ली, 16 नवंबर। सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की अनुषंगी कंपनी ओडिशा स्थित महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 नवंबर को निवेश के लिए खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक 23 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 129-136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि एमसीएल का आईपीओ 19 नवंबर को निवेशक के लिए खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 8,981 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

एमसीएल के मुताबिक ये आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक कोल इंडिया लिमिटेड 66.18 करोड़ शेयर बेचकर अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी कम करेगी। कंपनी के सेबी के समक्ष जमा दस्तावेज के अनुसार इस आईपीओ में कोल इंडिया अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेगी। कंपनी का शेयर 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि सीआईएल देश के घरेलू कोयला उत्पादन में 80 फीसदी से अधिक का योगदान करती है। एमसीएल में फिलहाल कोल इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER