Breaking News

सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी पर BJP ने दी प्रतिक्रिया


देश 17 November 2026
post

सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी पर BJP ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' का सोमवार को दिल्ली में विमोचन हुआ था। इस कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए। इसके बाद एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में लौटने को लेकर अटकलें तेज हो गई। अब इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीजेपी सांसद सतनाम सिंह संधू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के सोनिया गांधी की किताब विमोचन में शामिल होने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में गए थे और इसी संदर्भ में वहां पहुंचे थे। यह उनका निजी मामला है, और वे वहां अपने निजी संबंधों के चलते गए थे।

सोनिया की किताब विमोचन कार्यक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होने पर बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि पूर्व सीएम ने पार्टी के भीतर अपने विचार या मतभेद जाहिर किए हैं और ऐसा करने का उन्हें पूरा अधिकार है। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र किसी राजनीतिक दल के भीतर भी होता है और पूरे भारत में भी, इसलिए मतभेद होना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी में हैं और भारतीय जनता पार्टी में ही बने रहेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER