बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि शाहरुख खान की 'किंग' का ट्रेलर कब आएगा और यह ट्रेलर कितना बड़ा होगा. इस बात ने किंग खान के एक्साइटमेंट को और बढा़ दिया है.
वैराइटी इंडिया की खबर के अनुसार, 'किंग' का ट्रेलर करीब 3 से साढ़े 3 मिनट का होगा. इसमें शाहरुख खान के दमदार एक्शन के साथ फिल्म के गानों और खास किरदारों की झलक भी देखने को मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिलहाल ट्रेलर की एडिटिंग पर काम कर रहे हैं और इसे शानदार बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है. खास बात यह है कि फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को दस्तक देगी. यानी ट्रेलर और फिल्म की रिलीज के बीच सिर्फ 10 दिनों का अंतर होगा.
किंग' शाहरुख खान के लिए कई मायनों में खास है. इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. शाहरुख खान इस फिल्म के निर्माता भी हैं.







