Breaking News

होम लोन पर 7.25% की कम ब्याज दर आगे मिलना हो सकता है मुश्किल


व्यापार 28 November 2026
post

होम लोन पर 7.25% की कम ब्याज दर आगे मिलना हो सकता है मुश्किल

होम लोन पर आने वाले दिनों में आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है। इस समय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 7.25 फीसदी की कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। अगले हफ्ते से इन कम ब्याज दरों पर खतरा मंडरा सकता है। दरअसल आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 2 से 4 दिसंबर को होने वाली है। इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है। महंगाई के बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। ऐसा हुआ तो रेपो रेट मौजूदा स्तर से बढ़कर 6 फीसदी पर पहुंच जाएगा। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने अपनी नई रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है।

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर होम लोन की ईएमआई पर पड़ सकता है। जिन ग्राहकों के लोन फ्लोटिंग ब्याज दर पर हैं और ब्याज दर रेपो रेट से लिंक्ड है, तो ईएमआई अधिक देनी पड़ सकती है। इसके अलावा अन्य लोन्स पर भी बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। जब आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है, तो बैंकों को आरबीआई से मिलने वाला कर्ज महंगा हो जाता है। ऐसे में बैंक यह बोझ ग्राहकों पर डालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि रेपो रेट बढ़ने पर बैंक ब्याज दरें बढ़ाएं ही, ब्याज दरें बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का फैसला बैंकों पर निर्भर करता है।

आरबीआई एमपीसी की बैठक से पहले नोमुरा ने अपने पुराने अनुमान में बदलाव किया है। ब्रोकरेज ने पहले रेपो रेट में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना जताई थी, लेकिन नवंबर में खाने-पीने की चीजों के दाम उम्मीद से ज्यादा बढ़ने के बाद अब उसने 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। नोमुरा के मुताबिक, 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावना 60 फीसदी है। वहीं, 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावना 40 फीसदी आंकी गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि महंगाई को काबू में रखने के लिए आरबीआई को इस बार सख्त कदम उठाना पड़ सकता है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER