नई दिल्ली, 22 अप्रैल । पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार स्टील के महत्त्व से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 27 अप्रैल को एक खुले मंच का आयोजन करेगी। वैश्विक तनाव के बीच इस सेक्टर के सामने बढ़ रही चुनौतियों को देखते हुए इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
इस्पात मंत्रालय के मुताबिक यह बैठक सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। मंत्रालय ने कहा कि लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण वॉक-इन भागीदारी की अनुमति नहीं होगी और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रति संगठन केवल एक प्रतिनिधि ही हिस्सा ले सकेगा। मंत्रालय की ओर से यह परामर्श दिया गया है कि इस्पात आयात के लिए एस.आई.एम.एस., सरल एस.आई.एम.एस. या क्यू.सी.ओ. छूट से संबंधित समस्याओं का सामना करने वाली कंपनियां या एसोसिएशन्स शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक अपने अनुरोध को tech-steel@nic.in ई-मेल पर ही भेजें, ताकि उन्हें निश्चित समय स्लॉट प्राप्त हो सकें।
Breaking News
- प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग का खरगे को नोटिस
- अमेरिकी राजदूत ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा-आतंक पर अमेरिका, भारत की जनता के साथ
- इस्पात मंत्रालय स्टील क्षेत्र पर 27 अप्रैल को करेगा खुली चर्चा, पंजीकरण शुरू
- विवेकानंद स्कूल में दिया गया तीन दिवसीय एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण
- 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- नेपाल में १०० रुपए से अधिक के सामान खरीद पर लगाए जा रहे कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्देश
- कोपा इटालिया: इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़कर कोमो को 3-2 से हराया, फाइनल में जगह बनाई
- एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज की टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत
- कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका
- विशेषज्ञ ने अमेरिका में एचआईवी संबंधी पद से इस्तीफा दिया, ट्रंप के वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण की आलोचना की
इस्पात मंत्रालय स्टील क्षेत्र पर 27 अप्रैल को करेगा खुली चर्चा, पंजीकरण शुरू







