दक्षिण लेबनान में इज़राइल के हवाई हमलों में छह लोगों के मारे जाने और दो के घायल होने की ख़बर है। इज़राइल और लेबनान के बीच तीन सप्ताह के लिए युद्धविराम बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद, कल भी इज़राइल और ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के बीच हमले जारी रहे।
इज़राइल ने याटर और काफरा में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए। हिजबुल्लाह ने राम्या में एक इज़राइली बख्तरबंद वाहन को निशाना बनाया।







