Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की सराहना की।


देश 02 May 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में 'तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया गया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि ये पूजनीय अवशेष कपिलवस्तु के पिपरावा स्तूप से संबंधित हैं और उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में उत्खनित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि ये कलाकृतियाँ भगवान बुद्ध की चिरस्थायी शिक्षाओं का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी 14 मई तक चलेगी और आने वाले दिनों में इसे ज़ांस्कर भी ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लद्दाख के सभी लोगों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक अनमोल अवसर प्रदान करती है। श्री मोदी ने कहा कि इससे लद्दाख में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER