कोलकाता, 2 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था को और सख्त करते हुए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। आयोग ने कुल 242 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिनमें 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस पर्यवेक्षक शामिल हैं। दाे चरणाें में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वरों को उन विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। इनका काम पहले से नियुक्त पर्यवेक्षकों की सहायता करना और मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित कराना होगा।
इसके अलावा प्रत्येक मतगणना केंद्र के लिए एक-एक पुलिस पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है। इनका दायित्व मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की निगरानी करना होगा। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुलिस पर्यवेक्षक किसी भी परिस्थिति में मतगणना कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा।
आयोग ने यह भी याद दिलाया है कि काउंटिंग ऑब्जर्वर और रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति को मोबाइल फोन के साथ मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दौरान परिणाम फॉर्म-17सी-दो में दर्ज किए जाएंगे, जिसे काउंटिंग सुपरवाइजर तैयार करेंगे। काउंटिंग एजेंट वहां मौजूद रहेंगे और उस पर हस्ताक्षर करेंगे।
उल्लेखनीय है कि, मतगणना को लेकर आयोग की सक्रियता पहले से ही चर्चा में है। हाल के दिनों में आयोग ने राज्य के कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को उनके पदों से हटाकर नए अधिकारियों की नियुक्ति भी की है। इस मुद्दे पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर असंतोष भी जताया है।
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए 165 काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
- नेपाल के बनेपा में चण्डेश्वरी जात्रा उत्सव की धूम
- धूं-धूंकर जल रहा सोनहत जंगल, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
- गुजरात में उर्वरक क्षेत्र में आयात प्रतिस्थापन और वीजीआरसी में आदिवासी पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
- नेपाल के राष्ट्रपति ने तीन और अध्यादेश जारी किये
- प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की सराहना की।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने अतिरिक्त मतगणना और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की।
- पूर्व एफ1 ड्राइवर और पैरालिंपियन एलेक्स ज़ानार्डी का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, कई लोग मारे गए और घायल हुए।
- मोस कीर्ति वर्धन सिंह न्यूयॉर्क में आईएमआरएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए 165 काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त







