काठमांडू, 02 मई । नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने देश की बालेन्द्र शाह सरकार द्वारा भेजे गये तीन और अध्यादेशाें काे हस्ताक्षर करके जारी कर दिया है। इस प्रकार से राष्ट्रपति भवन में लंबित आठ में से 6 अध्यादेश को जारी हाे गये हैं जबकि दो अध्यादेश अब भी लंबित हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार जारी किए गए अध्यादेशों में स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान से संबंधित कुछ नेपाली कानूनों में संशोधन अध्यादेश, सार्वजनिक पदाधिकारियों की पदमुक्ति संबंधी विशेष व्यवस्था अध्यादेश तथा विश्वविद्यालयों से संबंधित कुछ नेपाली कानूनों में संशोधन अध्यादेश शामिल हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता रितेश कुमार शाक्य ने जानकारी दी कि सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान की धारा 114 की उपधारा 1 के तहत ये तीन अध्यादेश जारी किए हैं।
राष्ट्रपति के द्वारा आज शनिवार को जारी किए गए अध्यादेश से अब पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा की गईं सभी प्रकार की राजनीतिक और संवैधानिक नियुक्तियाें को एक साथ खारिज किया जा सकता है।
इससे पहले भी राष्ट्रपति पौडेल सहकारी एवं खरीद संबंधी अध्यादेश जारी कर चुके हैं। सरकार ने अन्य कुछ अध्यादेश जारी करने के लिए भी राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिश भेजी थी। इनमें संवैधानिक परिषद से संबंधित अध्यादेश भी शामिल था।
बताया गया है कि राष्ट्रपति ने कुछ विधि विशेषज्ञों को शीतल निवास बुलाकर अध्यादेशों पर चर्चा भी की थी। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार संवैधानिक परिषद से संबंधित अध्यादेश शुक्रवार और शनिवार को जारी किए गए निर्णयों की सूची में शामिल नहीं है।
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए 165 काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
- नेपाल के बनेपा में चण्डेश्वरी जात्रा उत्सव की धूम
- धूं-धूंकर जल रहा सोनहत जंगल, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
- गुजरात में उर्वरक क्षेत्र में आयात प्रतिस्थापन और वीजीआरसी में आदिवासी पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
- नेपाल के राष्ट्रपति ने तीन और अध्यादेश जारी किये
- प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की सराहना की।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने अतिरिक्त मतगणना और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की।
- पूर्व एफ1 ड्राइवर और पैरालिंपियन एलेक्स ज़ानार्डी का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, कई लोग मारे गए और घायल हुए।
- मोस कीर्ति वर्धन सिंह न्यूयॉर्क में आईएमआरएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
नेपाल के राष्ट्रपति ने तीन और अध्यादेश जारी किये







