Breaking News

सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया


देश 13 May 2026
post

सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया

गुरुग्राम, 13 मई । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों का कहना है कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और एक मामूली सर्जरी के लिए मेदांता लाया गया है। वो वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

79 वर्षीय सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में मेदांता अस्पताल ने अभी तक कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका सिस्टमिक इन्फेक्शन का इलाज चला था। कांग्रेस के नेताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER