नई दिल्ली, 13 मई । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वांछित भगोड़े प्रभदीप सिंह का अजरबैजान से सफल प्रत्यर्पण कराया, जिसको बुधवार को भारत लाया गया। प्रभदीप सिंह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में दर्ज एक मामले में मुख्य आरोपी था और नार्कोटिक्स रैकेट का आयोजक माना जाता है।
सीबीआई के अनुसार प्रभदीप सिंह के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम-1985 के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए थे और कई सह‑आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया। अजरबैजान की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय एस्कॉर्ट टीम बाकू गई और उसे लेकर 13 मई को दिल्ली पहुंची।
सीबीआई भारत में इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में कार्य करती है और भारतपोल प्लेटफॉर्म के जरिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। एजेंसी ने बताया कि विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में 160 से अधिक वांछित अपराधियों का सफल प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है।
Breaking News
- रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, ‘नमो पुडुचेरी’ योजना पर किए हस्ताक्षर
- भारत ने 'मिशन मौसम' के तहत मौसम और प्रदूषण पर नजर रखने के लिए उच्च ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन का निर्माण किया है।
- पति संग तलाक की अफवाहों पर मौनी रॉय ने पहली बार दिया रिएक्शन
- सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी
- अजरबैजान से भगोड़े प्रभदीप सिंह का प्रत्यर्पण
- अमेरिकी मुद्रास्फीति और ईरान में अनिश्चित युद्धविराम के चलते एशियाई बाजारों में गिरावट आई।
- आईपीएल 2026 : धीमी ओवर गति के कारण पैट कमिंस पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
- सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया
- सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम
- सलमान खान के शेरा से शाहरुख खान के रवि सिंह तक, आखिर कितनी होती है बॉलीवुड सितारों के बॉडीगार्ड्स की कमाई
अजरबैजान से भगोड़े प्रभदीप सिंह का प्रत्यर्पण







