रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 7:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर उड़ान भरेंगे और लगभग 11:00 बजे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य में नक्सलवाद के खात्मे के बाद की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी केंद्र सरकार को देंगे। इसके साथ ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। दिनभर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 9:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लगभग 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।







