रायपुर, 14 मई । जिले में बीती रात हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने ड्रोन कैमरे में इन्हें कैद किया है, जिसके बाद से विभाग अलर्ट मोड में आते हुए आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सावधान रहने की अपील की है।
रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। बताया जा रहा है कि हाथियों के इस दल में कुल 51 हाथी मौजूद है, जिसमें 12 नर, 33 मादा के अलावा 6 शावक शामिल हैं। हाथियों के इस बड़े दल को देखते वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है और लगातार इस दल पर नजर बनाए हुए है।
हाथियों के इस बड़े दल को देखते हुए जहां आसपास गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं, वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम ने गडाईनबहरी छाल कच्ची मार्ग, कांसाबहर छाल मार्ग पर रात के समय सावधानी पूर्वक आवागमन करने की अपील की गई है।
बीती रात बुढ़ा देव मंदिर छाल नावापारा मार्ग के मध्य हाथियों के दल को देखा गया है। जिसे लेकर नावापारा, बांधापाली, छाल, गडाईनबहरी के ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा गया है। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
Breaking News
- एस्टन विला के खिलाफ मोहम्मद सलाह की वापसी तय, कुछ मिनट ही खेल पाएंगे : आर्ने स्लॉट
- चिचिरदा समाधान शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा
- पश्चिम बंगाल : आसनसाेल के कोयला खदान में एयर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक घायल
- सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन अंब 16 मई तक
- ईस्ट ज़ोन इंटर स्कूल ओपन कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित
- 'ताइवान की स्वतंत्रता' क्या है और क्या ताइवान पहले से ही स्वतंत्र है?
- मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के मद्देनजर ब्रिक्स देशों की एकजुटता महत्वपूर्णः भारत
- 'बंदर' का पहला गाना 'क्यों मज़ा आ रहा है' रिलीज, बॉबी देओल के इंटेंस अंदाज ने जीता दिल
- ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण विश्व सूचकांक मुद्रास्फीति बढ़कर 8.3% हो गई।
- क्वांटम विज्ञान के नए अध्ययन से बेहतर क्रिप्टोग्राफी और कंप्यूटिंग की संभावनाएं खुलती हैं।
रायगढ़ जिले में दिखा हाथियों का बड़ा दल, ड्रोन कैमरे में कैद, वन विभाग अलर्ट







